Skip to content

Hindi Daily Horoscopes

Feed – HI-G1

Saturday 22nd March

Aries

अभी आप जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे वह आने वाले कुछ समय तक आपके जीवन को प्रभावित करेगा | इसलिए, किसी भी अच्छे कार्य को प्रारंभ करने का यह सही समय है | ऐसा प्रतीत होता है कि आप पहले से बहुत अधिक प्रभावशाली हैं – आपकी अपार क्षमताएं आपकी महत्वाकांक्षाओं को दूसरों के प्रति व्यक्त करने में आपके सहायक होंगी |

Taurus

जिस प्रकार की अनिश्चितताओं से आप घिरे हैं, ये आवश्यक है कि आप स्वयं को सुनिश्चित कर लें | पारंपरिक विचारधारा को छोड कर कुछ अलग तरीकों को अपनाने में आप कठिनाई महसूस कर रहे हैं और इसका आपके ऊपर गलत प्रभाव पड़ रहा है |  इसलिए समस्याओं से पार पाने के लिए आपको खुले मन से समस्याओं के समाधान के विषय में सोचना होगा | अत्याधिक श्रम आपकी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है |

Gemini

आप जिनसे भी मिलेंगे वे आपका, अपनेपन के साथ स्वागत करेंगे | ध्यान रहे कि दूसरों के स्नेह के बदले में आप भी स्नेह एवं कृतज्ञता का भाव दर्शायें | इससे आप अपने कई मित्रों का मन जीत पाएंगे जो लंबे अंतराल तक आपका साथ देंगे | कदाचित आप उस विशेष व्यक्ति से भी मिल पाएंगे जिनसे आप अभी तक न मिल सके |

Cancer

भाग्य ने एक बार फिर आपको कठिन परिस्थितियों में डाल दिया है | लेकिन आप सहजता से काम लेने का प्रयत्न करें | ये सोचिये कि यदि जीवन में सबकुछ हमारे योजनानुसार ही होता तो जीवन के कई अप्रत्याशित सुख भी हमें लाभ नहीं होते | इसलिए तनाव में न रहें और जीवन के हर एक पल का आनंद लेने का प्रयत्न करें ताकि खुशी का कोई छोटा सा अवसर भी हाथ से छूटने न पाए |

Leo

अभी आप इस बात से अचंभित हैं कि सबकुछ कितना आसान है| इन अनुकूल परिस्थितियों का उपयोग अधिक से अधिक मुद्दों को सुलझाने में कीजिये, ताकि आप आने वाले कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रहें|अपने आस-पास के लोगों से आप सहायता की उम्मीद रख सकते हैं परन्तु आवश्यकता पड़ने पर आपको भी उनकी सहायता करनी चाहिए |इस प्रकार के व्यवहार से आप भविष्य में उनसे सहायता की अपेक्षा रख सकते हैं |

Virgo

आपकी अपेक्षा के विपरीत मार्ग में बढ़ती कठिनाइयों के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है | शायद कोई आपको, आपकी योजना से विचलित करने का प्रयत्न कर रहा है| हार मत मानिए – और इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार कीजिए | अपनी योजनाओं का समर्थन करते हुए आगे बढ़ें और वर्त्तमान परिस्थितियों के अनुकूल बनें| ये आपको बताएगा कि आपकी योजना, वास्तविक तौर पर अमल करने योग्य है या नहीं|

Libra

कार्यक्षेत्र में संघर्षों के जिमेदार आप ही हैं इसलिए आलोचना भी आपकी ही होनी चाहिए |अपनी असफलताओं के कारण आप स्वयं हैं, लेकिन आपको ऐसा लगता है की ये दूसरों के कारण है|आप अपने वास्तविक लक्ष्यों को जानिये और अपने प्रियजनों को ये एहसास दिलाइये की वे आपके लिए क्या मायने रखतें हैं|आपका शारीर अधिक श्रम नहीं झेल सकता परन्तु अवकाश जारी रखना भी अच्छा सुझाव नही है |समझौते के साथ काम लें और तनावमुक्त रहें |

Scorpio

ऐसा लग रहा है कि आप अजेय समस्याओं के सामने खड़े हैं| हिम्मत न हारिये! अपने नज़रिए को बदलिए और आप उन समस्याओं के समाधान स्पष्ट रूप से देख पाएँगे| सलाह मांगने से न घबराईये | आपका निजी जीवन उथल-पुथल से भरा हुआ है| अप्रत्याशित मुश्किलों का सामना शान्ति के साथ करें| आपको आराम की भी आवश्यकता है| जिम्मेदारियों से थोडा अवकाश लेकर, अपने लिए समय निकालिए| कोई अच्छी किताब पढ़िए या आरामदायक स्नान का प्रबंध कीजिये|

Sagittarius

आज आप जल की मछली के सामान स्वच्छंद हैं| आप मानसिक रूप से संतुलित एवं स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं| कार्यक्षेत्र में भी आप बहुत प्रगतिशील हैं, इसलिए आप अपनी योजनाओं को अमल में ला सकते हैं| अपने निजी जीवन में भी आप फुर्तीले हैं| नई दिशाओं की ओर बढिए | इसके फलस्वरूप आपका आत्मविश्वास प्रबलित होगा तथा चिरकाल तक मानसिक संतोष बना रहेगा|

Capricorn

पुराने एवं स्थापित नुस्खे, आपकी समस्याओं के समाधान में कोई मदद नहीं करेंगे| अपनी पद्धति को बदलिए| नए तरीकों को अपनाइए तथा दूसरों के विचारों से अपने मन को प्रभावित न होने दीजिए| समस्याओं के हल आपके अंदर ही मौजूद हैं| आत्माविश्वास के साथ समस्याओं का समाधान कर, आप परिस्थितियों को पुनः नियंत्रण में ला सकते हैं|

Aquarius

आज कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा| दैनिक कार्यों में मन लगाने में भी आपको असुविधा हो रही है| यद्यपि, अपने आप को प्रोत्साहित करना मुश्किल है, फिर भी निराश मत होइए | यदि आप भरसक प्रयत्न करें, तो थोड़ी कामयाबी ज़रूर हाथ लगेगी| फिर भी बहुत अधिक उम्मीदें न रखिये| ग्रहों की प्रतिकूल दशा आपकी कामयाबी को अन्कुषित करेगी|

Pisces

आज आप से बहुत प्रश्न किये जयेंगे| आप से अक्सर सल्लाह लिया जायेगा अतैव नाज़ुक परिस्थितियों में आपको शान्ति बनायी रखनी होगी| आप में जताए गए इस विश्वास के कारण अहंकारी न बनें| अथवा दूसरों के विश्वास का आप स्स्वार्थ्पूर्ण दुरुपयोग करेंगे| अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रयोग, दूसरों की मदद करने के लिए करें| संभवतः आप किसी और का दिल जीत सकते हैं|

Request a Demo Horoscope Feed?

We provide yesterday’s, last week’s, and last month’s horoscopes on our site as a demo, allowing you to explore the content. Reach out to us for access to our live feeds.

Contact us, and we will be happy to provide you with pricing and discounts for bundled horoscope packages of daily / weekly / monthly horoscopes and a trial XML/JSON feed so you can work on your integration before going live.