Skip to content

Hindi Daily Horoscopes

Feed – HI-G1

Friday 23rd October

Aries

समस्याओं का पहाड़ छोटा होता नहीं दिख रहा है| दृढ़ बनकर अपनी प्राथमिकताओं को निश्चित कीजिये अन्यथा आप स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं| अपने लक्ष्यों को परख कर ये मालूम कीजिये कि आप किन्हें हासिल करना चाहते हैं और किन्हें नहीं| यदि आप ऐसा कर पाए तो परिस्थितियां अपने आप संभाल जायेंगी|

Taurus

आज आपको ऐसा लगेगा की सारी दुनिया सिर्फ आपके इर्द गिर्द ही घूम रही हैं| लेकिन अगर आपके आस पास के लोगों को ऐसा न लगे तो इसके फलस्वरूप हुई निराशा से चकित न होइए |अपनी उम्मीदों को कम करें तथा दूसरों की ज़रूरतों की ओर ध्यान दें|नही तो इस खुदगर्जी के परिणामस्वरूप आप न केवल दुश्मन मोल लेंगे अपितु अपने मित्रों और पारिवारिक द्वारा भी नज़रंदाज़ किये जायेंगे | खुदगर्जी हमेशा अपने साथ मुश्किलें हीं लाती हैं|

Gemini

आप समस्याओं के भारी बोझ को ढो रहे हैं| इन बोझों से मुक्ति पाने का प्रयत्न करें अन्यथा ये बढ़ती ही जाएंगी| समय नष्ट न करते हुए एक साथ व्यावसायिक और निजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाएँ | यद्यपि इन सब पर अधिक सोच-विचार न करें |याद रहे, दिन बीता याने दिन खोया |इसीलिए बिना समय खोये हर चीज़ का सामना करते जाइये|

Cancer

ये समय संतुलित रहने का है | स्वच्छ मन एवं तंदुरुस्त शरीर के बदौलत आप धैर्य के साथ अपने कार्यों में अग्रसर हो सकते हैं | इतना ही नहीं, आप आनंद भरे दिन भी व्यतीत करेंगे | परन्तु इस भ्रम में न पड़ें कि, ये सब स्थाई रहेंगे | इसलिए अपनी प्रगति सुनुश्चित करें ताकि भविष्य में आपकी परिस्थिति दृढ़ हो |

Leo

अप्रत्याशित समस्याएं आपकी ओर अग्रसर हो रहे हैं और इन समस्याओं को सुलझाना आप के लिए कठिन होता जा रहा है | निराश न हों, इन समस्याओं को सुलझाने के अन्य विकल्प ढूँढें | इस बात का भी अनुमान लगा लीजिए कि ये समस्याएं किस हद तक आपको प्रभावित कर सकती हैं | वर्तमान में इन समस्याओं से निपटने का सर्वोत्तम तरीका यह है कि आप संय्यम के साथ प्रतीक्षा करें ताकि ये अपने-आप ही सुलझ जाएँ |

Virgo

कई चीज़ें आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही हैं | चारों ओर कठिनाइयाँ ही दिख रही हैं | इन कठिनाइयों को चुनौती मानकर ठन्डे दिमाग से काम लीजिए | कई चीज़ें वर्त्तमान में आपके हित में न होने पर भी, भविष्य में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं | इस तरह राह की सभी कठिनाइयाँ, इस सफर को रोचक बनायेंगे |

Libra

आप उस आतंरिक शान्ति का अनुभव कर रहे हैं जिसकी आपको एक अरसे से तलाश थी | इस आतंरिक शक्ति के कारण आप में आत्मविश्वास एवं सम्पूर्णता की आभा छलक रही है | आपके मित्र एवं आपके परिचित आप से सहायता की अपेक्षा करेंगे | जहाँ संभव हो , आप उनकी सहायता करें परन्तु अपने ध्येय को न भूलें |

Scorpio

आपके योजनाओं और विचारों को नया जीवन प्रदान करने वाले प्रत्येक अवसर का भरपूर फायदा उठाएं| यदि आप अपने मित्रों और आस-पास के लोगों के साथ वार्तालाप करें, तो वो आपके दृष्टिकोण को बदलने में सहायक होगा| नए अनुभवों और विचारों के प्रति खुला रुख अपनाएं, लेकिन उनसे प्रभावित होकर आप अपने मूल उद्देश्यों को न भूलें| अपने आप के प्रति, सच्चाई का बर्ताव करें|

Sagittarius

इस समय आपको, आगे कोई मार्ग नहीं दिख रहा | प्रगति की कोई संभावना नहीं दिख रही है| ऐसे कठिन समयों को अपनी इच्छाशक्ति के लिए चुनौती मानिए और आपको ये आभास होगा कि अपनी योजनाओं पर अड़े रहना कितना ज़रूरी है| तब, सभी अडचनों को पार करने के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी| अथवा आपको सबकुछ भुलाकर नए सिरे से काम शुरू करना पड़ेगा |

Capricorn

ज़रूरतों को प्राथमिकता देने के कारण आप में सामूहिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है| यदि आप इस भावना को बनाये रखें तो आप लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं| आप अपने परिवार की देखभाल भी कीजिये| ये, समस्याओं के परिष्करण का समय है और इसे शुरू करना भी आपके लिए आसान होगा| अपने परिवार के संपर्क में रहना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा, विशेषकर उस समय जब आप बीमार हों|

Aquarius

आज आपके कामकी कठिन परीक्षा है| मेकिं यदि आप अपने ज्ञान का सही प्रदर्शन कर सकें तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं| आपके निजी जीवन में भी ये परीक्षा का समय है | ऐसे समय में आपको अपने दृष्टिकोण की रक्षा करने होगी| निर्णय लेना मुश्किल होने पर भी, अपने लक्ष्य से नज़र मत हटाइये | अपनी अस्वस्थता से उभरने के लिए आपको आराम की आवश्यकता है| जीवन कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, जहां आपको सदा आगे रहना पड़े|

Pisces

इस समय ऐसा लग रहा है मनो समस्याएं आकार में बढ़ती जा रही हैं| स्तब्ध न बनिए | एक के बाद एक, समस्याओं के परिष्कार से ही आप सुखद महसूस करेंगे| आपको तुरंत काम में लगना होगा अन्यथा समस्याएं और जटिल हो सकती हैं| दूसरों से सहायता लेने से न घबराएं|

Request a Demo Horoscope Feed?

We provide yesterday’s, last week’s, and last month’s horoscopes on our site as a demo, allowing you to explore the content. Reach out to us for access to our live feeds.

Contact us, and we will be happy to provide you with pricing and discounts for bundled horoscope packages of daily / weekly / monthly horoscopes and a trial XML/JSON feed so you can work on your integration before going live.