Skip to content

Hindi Daily Horoscopes

Feed – HI-G1

Monday 21st September

Aries

ऐसा लग रहा है कि आप अजेय समस्याओं के सामने खड़े हैं| हिम्मत न हारिये! अपने नज़रिए को बदलिए और आप उन समस्याओं के समाधान स्पष्ट रूप से देख पाएँगे| सलाह मांगने से न घबराईये | आपका निजी जीवन उथल-पुथल से भरा हुआ है| अप्रत्याशित मुश्किलों का सामना शान्ति के साथ करें| आपको आराम की भी आवश्यकता है| जिम्मेदारियों से थोडा अवकाश लेकर, अपने लिए समय निकालिए| कोई अच्छी किताब पढ़िए या आरामदायक स्नान का प्रबंध कीजिये|

Taurus

आज आप जल की मछली के सामान स्वच्छंद हैं| आप मानसिक रूप से संतुलित एवं स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं| कार्यक्षेत्र में भी आप बहुत प्रगतिशील हैं, इसलिए आप अपनी योजनाओं को अमल में ला सकते हैं| अपने निजी जीवन में भी आप फुर्तीले हैं| नई दिशाओं की ओर बढिए | इसके फलस्वरूप आपका आत्मविश्वास प्रबलित होगा तथा चिरकाल तक मानसिक संतोष बना रहेगा|

Gemini

पुराने एवं स्थापित नुस्खे, आपकी समस्याओं के समाधान में कोई मदद नहीं करेंगे| अपनी पद्धति को बदलिए| नए तरीकों को अपनाइए तथा दूसरों के विचारों से अपने मन को प्रभावित न होने दीजिए| समस्याओं के हल आपके अंदर ही मौजूद हैं| आत्माविश्वास के साथ समस्याओं का समाधान कर, आप परिस्थितियों को पुनः नियंत्रण में ला सकते हैं|

Cancer

सूर्या के प्रभाव के कारण दुसरे, आपके कार्यों में कोई अड़चन नहीं डालेंगे| आप बड़ी शीघ्रता एवं सरलता से दूसरों के साथ सम्बन्ध बना पाएंगे| इस समझ के साथ यदि आप आगे बढ़ें तो बहुत लाभप्रद मित्रताएं होंगी | आज आपको ऐसा लग रहा होगा कि आप सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे| आपकी अच्छी मनोदशा एवं आशावादिता आपको सुनिश्चितता के साथ भविष्य की ओर देखने देती है| रोज्मर्रह के दबावों को अपने पीछे छोड, आगे बढ़ें|

Leo

आपको नयी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा| कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक न होने के कारण प्रगति बहुत धीमी होगी| विचलित न होइए | जीवन में ऐसे कई पहलू आते जाते हैं| आपके जीवन में नए आवेग की कमी है| आप अपने रिश्तों में घुटन अनुभव कर रहे हैं| पुराने तरीकों को छोडकर कुछ अलग करने का प्रयत्न करें|

Virgo

अभी आप जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे वह आने वाले कुछ समय तक आपके जीवन को प्रभावित करेगा | इसलिए, किसी भी अच्छे कार्य को प्रारंभ करने का यह सही समय है | ऐसा प्रतीत होता है कि आप पहले से बहुत अधिक प्रभावशाली हैं – आपकी अपार क्षमताएं आपकी महत्वाकांक्षाओं को दूसरों के प्रति व्यक्त करने में आपके सहायक होंगी |

Libra

अभी आप बड़ी सहजता के साथ किसी भी समूह में मिल-जुलकर काम कर पा रहे हैं | अपनी इस क्षमता का सदुपयोग सामजिक अवसरों के लिए अथवा अपने कार्यक्षेत्र में कीजिये ताकि ये, आपकी उत्पादकता को बढ़ाने के साथ-साथ आपके दृष्टिकोण में भी सकारात्मक परिवर्तन लाए |

Scorpio

परम्परागत तरीकों से आपका कुछ भला नहीं हो रहा है, अपितु आप जटिल परिस्थितियों में फंस गए हैं | आपके अथक प्रयासों के उपरांत इन तरीकों से आपकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है | इसलिए पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ अलग करने का प्रयत्न करें ; शायद कुछ अलग करने के प्रयास मात्र से आपकी समस्याएं सुलझ जाएँ |

Sagittarius

भाग्य ने एक बार फिर आपको कठिन परिस्थितियों में डाल दिया है | लेकिन आप सहजता से काम लेने का प्रयत्न करें | ये सोचिये कि यदि जीवन में सबकुछ हमारे योजनानुसार ही होता तो जीवन के कई अप्रत्याशित सुख भी हमें लाभ नहीं होते | इसलिए तनाव में न रहें और जीवन के हर एक पल का आनंद लेने का प्रयत्न करें ताकि खुशी का कोई छोटा सा अवसर भी हाथ से छूटने न पाए |

Capricorn

अभी आप इस बात से अचंभित हैं कि सबकुछ कितना आसान है| इन अनुकूल परिस्थितियों का उपयोग अधिक से अधिक मुद्दों को सुलझाने में कीजिये, ताकि आप आने वाले कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रहें|अपने आस-पास के लोगों से आप सहायता की उम्मीद रख सकते हैं परन्तु आवश्यकता पड़ने पर आपको भी उनकी सहायता करनी चाहिए |इस प्रकार के व्यवहार से आप भविष्य में उनसे सहायता की अपेक्षा रख सकते हैं |

Aquarius

आपकी अपेक्षा के विपरीत मार्ग में बढ़ती कठिनाइयों के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है | शायद कोई आपको, आपकी योजना से विचलित करने का प्रयत्न कर रहा है| हार मत मानिए – और इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार कीजिए | अपनी योजनाओं का समर्थन करते हुए आगे बढ़ें और वर्त्तमान परिस्थितियों के अनुकूल बनें| ये आपको बताएगा कि आपकी योजना, वास्तविक तौर पर अमल करने योग्य है या नहीं|

Pisces

कार्यक्षेत्र में संघर्षों के जिमेदार आप ही हैं इसलिए आलोचना भी आपकी ही होनी चाहिए |अपनी असफलताओं के कारण आप स्वयं हैं, लेकिन आपको ऐसा लगता है की ये दूसरों के कारण है|आप अपने वास्तविक लक्ष्यों को जानिये और अपने प्रियजनों को ये एहसास दिलाइये की वे आपके लिए क्या मायने रखतें हैं|आपका शारीर अधिक श्रम नहीं झेल सकता परन्तु अवकाश जारी रखना भी अच्छा सुझाव नही है |समझौते के साथ काम लें और तनावमुक्त रहें |

Request a Demo Horoscope Feed?

We provide yesterday’s, last week’s, and last month’s horoscopes on our site as a demo, allowing you to explore the content. Reach out to us for access to our live feeds.

Contact us, and we will be happy to provide you with pricing and discounts for bundled horoscope packages of daily / weekly / monthly horoscopes and a trial XML/JSON feed so you can work on your integration before going live.